अयोध्या उत्तर प्रदेश

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार, साथी बाइक से कूद कर भागने में रहा सफल।

पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार, साथी बाइक से कूद कर भागने में रहा सफल।

images 10 - पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार, साथी बाइक से कूद कर भागने में रहा सफल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में बाइक चोरी की बढ़ रही शिकायतें देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

चोरों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे, इस विशेष अभियान के क्रम में मंगलवार दोपहर बाद भारी निरीक्षक थाना रौनाही पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान शुरू हुआ। साथ ही क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी के गिरोह का पता लगाने के लिए पुलिस टीम भी गठित की गई। दोपहर बाद शुरू हुए अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर निमैचा मोड पर पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इसी दौरान सटीक मुखबिरी पर एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। रुकने के इशारे पर दोनों संदिग्ध मोटरसाइकिल मोड कर भागने लगे। तभी पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा।

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त हंसराज निषाद निवासी ग्राम तोगपुर सहादतगंज जनपद ९ अयोध्या जबकि भागने में सफल दूसरा अभियुक्त आशीष निवासी हाजीपुर सिंहपुर थाना कैंट जिला अयोध्या के रूप में पहचान हुई। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि अयोध्या क्षेत्र विभिन्न थाना क्षेत्र में रेकी कर घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोरी कर महाराजगंज के निचलौल बॉर्डर के रास्ते नेपाल में बेचते थे। इनका गिरोह बड़े पैमाने पर सक्रिय है। अभियुक्त की गिरफ्तारी से और भी चोरियों के खुलासा होने की उम्मीद है।

रौनाही पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हंसराज का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। अयोध्या, रेलवे, लखनऊ, गोरखपुर, सन्त कबीरनगर, बस्ती आदि जनपद में अभी तक करीब डेढ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी हंसराज के पास एक मोटरसाइकिल व लॉक तोड़ने/खोलने के उपकरण बरामद हुए हैं। जबकि उसकी निशानदेही पर 04 अन्य मोटरसाइकिल कुल 05 मोटर साइकिल बरामद की गई। तलाशी में 14200 रुपये व 02 अदद मोबाइल बरामद हुआ। रौनाही पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध अब्दुल रहमान खान, एसआई, बृजेन्द्र नाथ मिश्रा, हेड कांस्टेबल इन्द्रेश यादव, बालेन्द्र प्रताप सिंह, राम प्रवेश, अजय नायक, राहुल यादव थाना रौनाही जनपद अयोध्या शामिल रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

24 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

24 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago