सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

युवक को बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर।

युवक को बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में सोमवार को जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौकी के पास बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के गले पर जा लगी, घायल युवक के चचेरे भाई को भी गोली लगी है। दोनों को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।

मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र चांदपुर निवासी अवनीश दुबे कल दिल्ली से घर आया है। बताया जा रहा कि अमन की दादी की आज तेरहवीं है। वो सामान लेने के लिए आशीष को लेकर सामान खरीदने बाइक से सेमरी बाजार आया था। जहां सेमरी चौकी के पास पहुंचने पर बाइक सवार बदमाश कारेबन निवासी मार्शल सिंह, बदल सिंह व कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों को रोका और गाली गलौज किया।

दोनों चचेरे भाइयों ने विरोध किया तो बदमाशो ने हाथापाई शुरू कर दिया जब तक वे समझ पाते बदमाशो ने अवनीश को गोली मार दी और धमकी देते हुए फरार हो गए। गोली अवनीश के गले पर लगी जबकि आशीष की भी छर्रे लगे हैं। स्थानीय लोगों व परिजनों ने दोनों को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने अवनीश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है।

सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, एसपी सोमेन वर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

14 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

16 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

22 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

4 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

4 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago