
गन्ने के खेत में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस।
अंबेडकरनगर।
अम्बेडकर नगर जिले के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र गन्ने के खेत में मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो चुकी है। जबकि पुलिस मौत के कारणों व आरोपियों के तह तक पहुंचने में लगी हुई है। बताते चलें कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सीहमऊ मोलना पुर गांव के पास एक गन्ने के खेत में 26 वर्षीय अज्ञात युवक की शव सोमवार को पाया गया।
जिसकी सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे तथा सम्मनपुर थाना अध्यक्ष राजेश सिंह तथा अन्य पुलिस टीमों ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। शव को देखकर यह प्रतीत हो रहा था कि इसकी हत्या कर दी गई है लेकिन वहीं मौत का कारण की गुत्थी पुलिस सुलझाने मे लगी है। युवक की मौत का कारण तमाम सवालों को जन्म दे रहा है फिलहाल आरोपों पर तभी विराम लगेगा जब पुलिस इस मामले की जल्द से जल्द पुलिस पर्दाफाश कर देगी। किस कारण से युवक की हत्या हुई और किसने हत्या की पुलिस खंगालने मे लगी हुई है। मामले की खुलासा करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के संदीप चौहान (पुत्र) बाबूराम चौहान निवासी कंजा इस्माइलपुर के रूप में हुई है।
अकबरपुर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को धर दबोच लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More