अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्या रामपथ में लाइट चोरी का झूठा मुकदमा लिखाने का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार।

अयोध्या रामपथ में लाइट चोरी का झूठा मुकदमा लिखाने का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार।

अयोध्या।

अयोध्या रामनगरी अयोध्या में रामपथ और भक्ति पथ से लाखों रुपये की फैंसी लाइट की झूठी चोरी का मुकदमा दर्ज कराने वाले शेखर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, यश इंटरप्राइजेज का प्रतिनिधि शेखर शर्मा को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है।

अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया और पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया, शेखर शर्मा के खिलाफ गलत सूचना देकर प्राधिकरण को बदनाम करने की साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, अब फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की तैयारी चल रही है, जिसकी प्रक्रिया अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शुरू कर दी है, 3600 बंबू लाइट और 38 गोबो प्रोजेक्टर लाइट चोरी होने का शेखर शर्मा ने मुकदमा लिखवाया था।

 पुलिस की जांच में लाइट चोरी का आरोप निराधार पाया गया है, विकास यश इंटरप्राइजेज कंपनी की तरफ से शेखर शर्मा ने श्रीराम जन्मभूमि में 3800 बैम्बू लाइट और 36 गोबो प्रोजेक्ट लाइट चोरी होने जाने की शिकायत दर्ज कराई थी,शेखर का आरोप था कि प्राण प्रतिष्ठा के समय उन्होंने राम पथ के पेड़ों पर 6400 बैम्बू और भक्ति पथ पर 96 गोबो प्रोजेक्टर लगाए थे, लेकिन 9 मई को निरीक्षण में पता चला कि इनकी संख्या आधे से भी कम हो गई है, आरोप था कि यहां से 3800 से ज्यादा बंबू लाइट और 36 गाबो लाइट चोरी हुई हैं, इस पर मामले की जांच शुरू की गई, अब पुलिस जांच में सामने आया कि कंपनी की शिकायत निराधार है।

हाल ही में विकास प्राधिकरण ने भी कंपनी के खिलाफ ही धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया, आरोप है कि कंपनी की तरफ से झूठी शिकायत की गई, टेंडर की शर्तों का उल्लंघन किया गया, प्राधिकरण के अभियंता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

13 hours ago

रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना! अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More

15 hours ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

22 hours ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

4 days ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

4 days ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

4 days ago