
हादसे में घायल चौकीदार की इलाज के दौरान मौत।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली के सड़क दुर्घटना में घायल चौकीदार की उपचार के दौरान शनिवार को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मृतक के घर पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी गांव निवासी जानकी प्रसाद निषाद 51 वर्ष बीकापुर कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। जानकी प्रसाद निषाद 4 जुलाई को अयोध्या दवा लेने गए थे। जिला अस्पताल के सामने दवा लेकर निकलते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिला अस्पताल में दवा उपचार के बाद घर चले आए थे। अचानक 23 अगस्त की रात हालत ज्यादा गंभीर होने पर परिजनों द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे घायल जानकी प्रसाद की उपचार के दौरान मौत हो गई।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More