
दुकान के सेल्समैन से मारपीट करने वाले चार गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के थाना महराजगंज क्षेत्र के अरवत स्थित शराब के ठेके पर 21 अगस्त को सेल्समैन से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। शराब सेल्समैनों ने शनिवार को आबकारी कार्यालय पर प्रर्दशन करके कार्यवाही की मांग की थी।
महाराजगंज पुलिस ने मामले में चारो आरोपियों को कल्याणपुर बरौली कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में भूपेंद्र सिंह (पुत्र) चंद्रभान सिंह, अक्षय सिंह (पुत्र) बृजभान सिंह, गौरव सिंह (पुत्र) राम दत्त सिंह सभी निवासी कल्याणपुर बरौली थाना महराजगंज अयोध्या तथा राहुल सिंह (पुत्र) स्व हीरामणि सिंह निवासी ग्राम विक्रम पट्टी थाना देवसरा जिला प्रतापगढ़ शामिल है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त डंडे को भी पुलिस ने बरामद किया।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More