बीकापुर - अयोध्या

सड़क की पैमाइश के दौरान एक पक्ष के युवक की लाठी डंडों से पिटाई करके गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज।

सड़क की पैमाइश के दौरान एक पक्ष के युवक की लाठी डंडों से पिटाई करके गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर सड़क की पैमाइश के दौरान एक पक्ष के युवक की लाठी डंडों से पिटाई करके गंभीर रूप से घायल कर देने के आरोप में कोतवाली पुलिस द्वारा दूसरे पक्ष के चार नामजद सहित सात आरोपियों के विरुद्ध मारने पीटने, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 

 कोतवाली अंतर्गत बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के रामपुर परेई निवासी रामतेज मिश्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस द्वारा रामपुर परी के निवासी संतोष कुमार यादव, अखिलेश कुमार यादव, संतोष का भांजा नाम अज्ञात, विकास यादव तथा तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। 

आरोप है कि धेनुवावां  मार्ग से उनके घर की तरफ जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे की पैमाइश 14 अगस्त को लगभग 5 बजे शाम को राजस्वटीम द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान आरोपीगण खफा हो गये और अरुण कुमार मिश्र को गिराकर लात मूंका डन्डा से मारने लगे। उनके शरीर पर तथा आंख के नीचे गंभीर चोटें आयी है। जब वह और वहां मौजूद अन्य लोग बचाने दौडे तो उन्हे भी लाठी डन्डे से मारा पीटा गया। लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर जान बची। अरुण कुमार मिश्रा को मरणासन्न हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। 

 प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago