
अयोध्या जिले में आज जहां लोग नाग देवता की पूजा में व्यस्त थे, वहीं एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। युवक अपनी हिम्मत से न सिर्फ सांप को पकड़ा बल्कि उसे बोरे में भरकर सीधे सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंच गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या के पुलिस चौकी चिलबिली क्षेत्र के हरदोई पूरे पड़ाईन गांव निवासी 28 वर्षीय गुदून (पुत्र) जग प्रसाद अपने घर में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक सांप पर पड़ी, जो उनके घर में निकल आया था। गुदून ने सांप को चिमचे से पकड़ने का प्रयास किया और उसे गांव से दूर छोड़ने का सोचा, लेकिन इससे पहले कि वह सांप को छोड़ पाते, सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने से घर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गुदून ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सांप को बोरे में भर लिया और अस्पताल की ओर रवाना हो गए।
सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज में डॉक्टरों ने गुदून का इलाज किया। डां.अनमोल पाठक और डां.अरविंद मौर्य ने उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की और बताया कि गुदून समय पर अस्पताल पहुंच गया था। इलाज के बाद उसकी स्थिति अब ठीक है और खतरे की कोई बात नहीं है।
डॉक्टरों ने गुदून की बहादुरी की सराहना की और कहा कि उसने सही समय पर उचित उपचार प्राप्त किया, जिससे उसकी जान बच गई। अब गुदून को घर भेज दिया गया है और उसकी स्थिति स्थिर है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More