हैदरगजं - अयोध्या

विद्युत करंट की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत।

विद्युत करंट की चपेट में आने से किशोर की हुई मौत।

हैदरगंज_अयोध्या।

 अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र में विद्युत करंट की चपेट में आने से 14 वर्ष से किशोर की झुलसकर मौत हो गई। हादसा हैदरगंज थाना क्षेत्र के पूरब पट्टी के पठकौली गांव की है।

मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी शशांक पाठक 14 वर्ष (पुत्र) स्व कृष्णव्हन्द्र पाठक घर मे खेलते समय विद्युत करंट की चपेट में आ गया। जानकारी होने पर आनन फानन में परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज ले गये।

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था। वह लोग किशोर को बाहों में लिये इधर उधर इलाज के लिये भागते रहे। कभी चिकित्सकों के आवास, तो कभी अस्पताल की इमरजेंसी की तरफ इधर-उधर दौड़ते रहे। इसी दौरान इलाज के अभाव में शशांक की मौत हो गई। किशोर की मौत होने की जानकारी होने के बाद मौजूद लोग आक्रोशित हो गये। और हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद पहुंचे डाक्टर महिपाल ने जांच पड़ताल के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया । ग्रामीणों द्वारा हंगामा करने की सूचना मिलने के बाद हैदरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। लेकिन ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और दोषी चिकित्सक के ऊपर कारवाई करने की मांग करने लगे और धरने पर बैठ गए।

मामला गम्भीर होता देख कर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रामखेलावन के साथ जिले की मीटिंग छोड़कर मौके पर पहुंच गए। परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाही की जांच करके दोषी चिकित्सक महिपाल को सीएचसी से हटाने और विधिक कार्यवाही पर अड़े रहे। और शिकायत मांग पत्र तहसीलदार तथा थाना अध्यक्ष को दिया गया।

तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने के बाद ग्रामीणों के आक्रोश को शांत कराया गया। ग्रामीण और परिजनों के मांग पत्र पर जांच कर कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी।

हैदरगंज थाना अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने बताया कि शव का पंचायत नामा भरकर मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago