ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 10:42 PM IST

अयोध्या में युवक को सांप ने काटा: सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
अयोध्या में युवक को सांप ने काटा। सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: अयोध्या में युवक को सांप ने काटा। सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
अयोध्या में युवक को सांप ने काटा। सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल। 

images 1 7 - अयोध्या में युवक को सांप ने काटा। सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में आज जहां लोग नाग देवता की पूजा में व्यस्त थे, वहीं एक युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। युवक अपनी हिम्मत से न सिर्फ सांप को पकड़ा बल्कि उसे बोरे में भरकर सीधे सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज पहुंच गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मिली जानकारी के अनुसार, अयोध्या के पुलिस चौकी चिलबिली क्षेत्र के हरदोई पूरे पड़ाईन गांव निवासी 28 वर्षीय गुदून (पुत्र) जग प्रसाद अपने घर में कुछ काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक सांप पर पड़ी, जो उनके घर में निकल आया था। गुदून ने सांप को चिमचे से पकड़ने का प्रयास किया और उसे गांव से दूर छोड़ने का सोचा, लेकिन इससे पहले कि वह सांप को छोड़ पाते, सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटने से घर में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गुदून ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सांप को बोरे में भर लिया और अस्पताल की ओर रवाना हो गए।

सौ शैय्या अस्पताल कुमारगंज में डॉक्टरों ने गुदून का इलाज किया। डां.अनमोल पाठक और डां.अरविंद मौर्य ने उसकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की और बताया कि गुदून समय पर अस्पताल पहुंच गया था। इलाज के बाद उसकी स्थिति अब ठीक है और खतरे की कोई बात नहीं है।

डॉक्टरों ने गुदून की बहादुरी की सराहना की और कहा कि उसने सही समय पर उचित उपचार प्राप्त किया, जिससे उसकी जान बच गई। अब गुदून को घर भेज दिया गया है और उसकी स्थिति स्थिर है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT