सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

42 लाख का फर्जीवाड़ा, बैंक अधिकारी व फर्म के सुपरवाइजर पर केस दर्ज।

42 लाख का फर्जीवाड़ा, बैंक अधिकारी व फर्म के सुपरवाइजर पर केस दर्ज।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले फर्जी लेटर पैड के जरिये फर्म का बैंक खाता स्थानांतरित कराकर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। रेलवे ठेकेदार ने फर्म के सुपरवाइजर व बैंक अधिकारी समेत चार लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।

नगर कोतवाली के सिविल लाइंस निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह रेलवे में ठेकेदारी करते हैं। वीरेंद्र के मुताबिक उनकी फर्म शिवा इंटरप्राइजेज का खाता केनरा बैंक सुल्तानपुर में है। मजदूरों के भुगतान व अन्य खर्चों के लिए आईसीआईसीआई बैंक में भी फर्म का खाता है। उन्होंने अंबेडकरनगर के मालपुर माधवपुर थाना राजे सुल्तानपुर के सर्वेद्र वीर विक्रम सिंह को सुपरवाइजर का काम दे रखा था। वित्तीय अनियमितता और काम में लापरवाही करने पर उन्होंने सवेंद्र को नौकरी से निकाल दिया था। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक खाते का संचालन रोकने के लिए 30 मई को लिखित पत्र सहायक प्रबंधक चांदनी सिंह को दिया। वीरेंद्र के अनुसार छह अगस्त को रेलवे का भुगतान 42,07,836 रुपये उनके केनरा बैंक के खाते के बजाय आईसीआईसीआई बैंक में आया। मोबाइल पर रेलवे की ओर से दूसरे बैंक खाते में भुगतान का मैसेज आने पर उन्हें शंका हुई।

उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आठ जुलाई को रजिस्टर्ड डाक से उनकी फर्म के लेटर पैड पर रेल विभाग से अनुरोध किया गया था कि वह शिवा इंटरप्राइजेज का खाता केनरा बैंक से आईसीआईसीआई बैंक सुल्तानपुर स्थानांतरित कराना चाहते हैं। फर्म का कैंसिल चेक भी पत्र के साथ संलग्न किया गया था। पत्र में सवेंद्र ने उनके फर्जी हस्ताक्षर किए थे। इसी आधार पर रेलवे का पैसा आईसीआईसीआई बैंक खाते में आ गया। सर्वेद्र वीर विक्रम सिंह को आईसीआईसीआई बैंक खाते का आईडी और पासवर्ड मालूम था। उसी दिन आईसीआईसीआई बैंक खाते से भारत ट्रेडर्स के खाते में 25 लाख, जय बजरंग कांस्ट्रक्शन के खाते में 10 लाख, क्रिएटिव सोलूशन के खाते में सात लाख और गौरीशंकर के खाते में 7836 रुपये ऑनलाइन भेजे गए।

शहर के कोतवाल अरुण द्विवेदी ने बताया कि आईसीआईसीआई बैंक की सहायक प्रबंधक चांदनी सिंह, सुपरवाइजर सर्वेद्र वीर विक्रम सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। विवेचना में जो साक्ष्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया अयोध्या। खंडासा… Read More

12 hours ago

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता।

पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More

12 hours ago

पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More

13 hours ago

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।

पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More

14 hours ago

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण।

विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More

20 hours ago

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर।

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago