बाराबंकी - उत्तर प्रदेश

टोल प्लाजा के मैनेजर समेत सात कर्मचारी 50 लाख लेकर फरार।

टोल प्लाजा के मैनेजर समेत सात कर्मचारी 50 लाख लेकर फरार।

बाराबंकी।

बाराबंकी जिले में बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर शहाबपुर के पास स्थित टोल प्लाजा पर काम करने वाले मैनेजर, अकाउंटेंट, शिफ्ट इन्चार्ज, सुपरवाइजर समेत सात कर्मचारियों द्वारा 50 लाख रुपये का गबन किए जाने का मामला सामने आया है। वर्तमान मैनेजर का आरोप है कि फर्जीवाड़ा करते हुए मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से यह रकम निकालकर सभी फरार हो गए हैं। मसौली थाने में सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मसौली थाना क्षेत्र के शहाबपुर टोल प्लाजा के वर्तमान मैनेजर सचिन चौहान के अनुसार उनकी तैनाती से पहले यहां फिरोजाबाद जिले के इमलिया उम्मर्गढर, नगला सिकंदर निवासी पुष्प दंत तिवारी मैनेजर के तौर पर तैनात थे। जबकि अकाउंटेंट राहुल यादव निवासी बघार गोरखपुर, शिफ्ट इंचार्ज सिद्धार्थ सिंह निवासी उत्तरा गौरी लालगंज डलमऊ रायबरेली, मोहित सिंह, मनोज शर्मा, सुपरवाइजर जितेन्द्र यादव व अभिजीत कुमार पांडेय निवासी गोपालगंज बिहार भी काम कर रहे थे। इन लोगों ने अवैध तरीके से मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से रोजाना 25 से 30 हजार रुपये की चोरी शुरू की।

बीते जुलाई माह में सभी यहां से चले गए। इस बीच कंपनी ने ऑडिट किया तो 45 से 50 लाख रुपये का घपला मिला। मैनेजर ने बैंक पासबुक का स्टेटमेंट भी पुलिस को दिया गया। मामला पकड़ में आने के बाद सभी को कंपनी के मुख्य कार्यालय बुलाया गया। मगर सभी आरोपी रास्ते से ही फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि अकाउंटेंट राहुल यादव के यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाते में पैसा जमा कराया गया। करीब पांच से छह माह तक यह फर्जीवाड़ा होता रहा।

अरुण प्रताप सिंह, एसएचओ मसौली ने कहा कि वर्तमान टोल मैनेजर की तहरीर पर पूर्व मैनेजर समेत सात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago