अयोध्या उत्तर प्रदेश

पिता के दोस्त ने नशे में की थी बच्ची की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा।

पिता के दोस्त ने नशे में की थी बच्ची की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा।

मवई_अयोध्या।

अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व तीन साल की मासूम बच्ची की हत्या उसके पिता के दोस्त ने ही आपसी विवाद के कारण की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके चालान किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विस्तृत व्याख्या के लिए पुलिस ने से सहारा लेने की बात कही है।

मवई थाना क्षेत्र के एक इलाके में तीन साल की बच्ची पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। शनिवार को उसका शव सीसी रोड के नीचे बनी नाली से बरामद हुआ था। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

इसके बाद एसएसपी राजकरन नय्यर ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि अब तक की छानबीन में जानकारी मिली है कि आरोपी अंगद का बच्ची के पिता से दोस्ती थी। वह लोग अक्सर साथ बैठकर शराब भी पीते थे। इस बीच उनमें आपस में कुछ विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर आरोपी ने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव नाली में दबा दिया था। घटनास्थल से एक माला व बच्ची के बाल भी मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

थानाध्यक्ष मवई संदीप त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को नरौली ठोकर के पास से गिरफ्तार करके न्यायालय पेश किया गया है। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago