बाराबंकी - उत्तर प्रदेश

सड़क जाम करने में 11 वकील नामजद, 50 अज्ञात पर केस।

सड़क जाम करने में 11 वकील नामजद, 50 अज्ञात पर केस।

बाराबंकी।

बाराबंकी तीन दिन पहले अधिवक्ता बिल संशोधन को लेकर शहर में वकीलों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार देर शाम 11 वकीलों को नामजद करते हुए 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सिविल लाइन चौकी प्रभारी संजय यादव की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। तहरीर में कहा गया कि अधिवक्ता संशोधन बिल को लेकर 25 फरवरी को करीब 1000 वकीलों का समूह बस अड्डा गेट से निकलकर देवा तिराहे पर पहुंचा और लखनऊ-अयोध्या मार्ग को दोनों दिशाओं में बाधित कर दिया, जिससे एंबुलेंस सेवाओं और कावड़ यात्रियों सहित आम जनता को भारी असुविधा हुई। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बार-बार समझाने के बावजूद, वकील अपनी मांगों पर अड़े रहे और जिलाधिकारी को सड़क पर बुलाकर ज्ञापन देने का दबाव बनाने लगे।

 इसी दौरान, गुड्डू अवस्थी, रितेश मिश्रा, मनीष तिवारी, अशोक वर्मा, अतुल कुमार वर्मा, दीपक कुमार बाजपेई, रुबी सिंह, अनुराग तिवारी, विजय कुमार पाण्डेय, अनुराग शुक्ला, सतीश पाण्डेय सहित अन्य 50 लोगों ने सड़क किनारे लगे बैनरों को तोड़ कर बीच सड़क पर आग लगा दी, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया और शहर की यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। शहर कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बार एसोसिएशन ने बुलाई आपात बैठक, डीएम से मिलेंगे,वकीलों पर केस दर्ज होने के मामले को लेकर शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाल बारी किदवई की अध्यक्षता में वकीलों की आपात बैठक हुई। जिसमें मुकदमे को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सोमवार तक डीएम से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि इसके बाद वकील आगे की रणनीति तय करेंगे।

editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago