
अयोध्या गैंग रेपकांड: दुष्कर्म पीड़िता बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की शिकार बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को शहर के महिला अस्पताल से लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) रेफर कर दिया गया। पीड़िता के साथ में सीएमएस डॉ. विभा कुमारी भी हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में पूराकलंदर पुलिस टीम और पींड़िता की मां व एक समाजसेवी गई हैं।
पुलिस ने 30 जुलाई को 12 साल की एक लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में अयोध्या जिले के भदरसा में बेकरी चलाने वाले मोइद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, मोइद खान और राजू खान ने दो महीने पहले लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया था और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। चिकित्सा जांच में लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद मामले का खुलासा हुआ था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा था, ”यह अयोध्या का मामला है। मोइद खान समाजवादी पार्टी से है और अयोध्या के सांसद की टीम का सदस्य है। उसे 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार में शामिल पाया गया है। समाजवादी पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।”
अयोध्या जिला प्रशासन ने गत शनिवार को मोइद खान की बेकरी को ध्वस्त कर दिया था। प्रशासन का आरोप है कि यह बेकरी तालाब को पाटकर बनाई गई थी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More