अयोध्या उत्तर प्रदेश

विवेचना में मुर्दा का बयान दर्ज करने के आरोपी दरोगा राहुल पांडेय हुए सस्पेंड।

विवेचना में मुर्दा का बयान दर्ज करने के आरोपी दरोगा राहुल पांडेय हुए सस्पेंड।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के खंण्डासा थाने में तैनात रहे एक दरोगा पर मुकदमे की विवेचना में लापरवाही करना महंगा पड़ गया है। एसएसपी अयोध्या राजकरन नैय्यर ने मामले का संज्ञान लेते हुए लापरवाही के आरोपी दरोगा उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय को निलंबित कर दिया है।

खंण्डासा थाना क्षेत्र के इछोई गांव निवासी अधिवक्ता पवन पाण्डेय ने 2 जुलाई 2019 को खण्डासा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इच्छोई पूरे रजऊ मिश्र गांव निवासी नन्द कुमार मिश्र (पुत्र) शुभ करन मिश्र मेरे कब्जे वाले गाटा संख्या 1087 के तीन बीघे जमीन में बोई अरहर की जुताई कर दी थी। पीड़ित पवन पाण्डेय की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 3 जुलाई 2019 को मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया था। मुकदमे की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक राहुल पाण्डेय द्वारा की गई। जहां विवेचक ने दौरान पर्चा नंबर 5 में बतौर साक्षी राम अचल दुबे (पुत्र) शंभू दत्त का बयान अंतर्गत धारा 161 दर्ज किया गया है। उस भूमि की षष्ठ वार्षिक खतौनी का अवलोकन किया।

खतौनी के मुताबिक दर्ज किए गए साक्षी राम अचल दुबे मृतक हो चुके थे। जिसके साक्ष्य स्वरूप षष्ठ वार्षिक खतौनी संलग्न पत्रावली है। जिसमें राम अचल दुबे को मृतक होने की स्थित में उनके सगे बेटे रमाकांत दुबे को उनका जायज वारिस मानते हुए उनके नाम दाखिल खारिज का उल्लेख किया गया है।

अधिवक्ता पवन पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 (2) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करने के लिए 2 जुलाई 2024 को थाना खण्डासा पुलिस को तहरीर दिया। लेकिन अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है। उधर शिकायत का संज्ञान लेते हुए जांच एसएसपी ने जांच एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर को सौंप दिया। इसके बाद एसपी ग्रामीण द्वारा मामले की जांच रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने कोतवाली नगर में तैनात उप निरीक्षक राहुल पाण्डेय को सस्पेंड कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्विनी कुमार ने बताया कि उपनिरीक्षक राहुल कुमार पाण्डेय को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

1 day ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago