
डीसीएम और ट्रक की टक्कर के बाद लगी आग में जिंदा जल गया चालक।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली नगर के प्रयागराज हाईवे पर सोमवार देर रात करीब एक बजे ट्रक और डीसीएम में टक्कर के बाद वाहनों में आग लग गई,इस दौरान डीसीएम चालक वाहनों के बीच में फंसा रह गया और जलकर दर्दनाक मौत हो गई, किसी तरह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के बाद चालक के शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अयोध्या पुलिस के मुताबिक लखनऊ-गोरखपुर एनएच 27 से होकर बीकापुर की तरफ जा रहे, डीसीएम का टायर अचानक फट गया था, इसके बाद डीसीएम नियंत्रित होकर दूसरी तरफ सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम के इंजन में आग लग गई और वाहन धू धू कर जलने लगे, इसी दौरान डीसीएम चालक को वहां से निकलने का मौका नहीं मिला, स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और डीसीएम में फंसे चालक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More