अयोध्या उत्तर प्रदेश

चेयरमैन का आरोप- नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा को बदनाम करने के लिए हुई साजिश।

चेयरमैन का आरोप- नगर पंचायत भरतकुंड भदरसा को बदनाम करने के लिए हुई साजिश।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के नगर पंचायत भरतकुंड-भदरसा के मिर्जापुर निमोली में सड़क की मिट्टी पटाई प्रकरण में चेयरमैन मोहम्मद राशिद अब खुल कर मुखर हो गए हैं। उन्होंने पूरे मामले को लेकर नगर पंचायत को बदनाम करने और विकास कार्य बाधित करने की साजिश बताया है।मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में चेयरमैन ने सभासदों का बहुमत पेश करते हुए कहा कि वह और नगर पंचायत प्रशासन विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि कुछ सभासद विरोध कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के 11 में से 7 सभासद उनके पक्ष में हैं।

आपको बता दें कि सभासद रामकरन मौर्या ने ठेकेदार पर चोरी से मिट्टी खोदकर उठा ले जाने का आरोप लगाया है। इसी मामले में अधिशासी अधिकारी से दुर्व्यवहार को लेकर केस भी दर्ज किया गया है। बाद में भाजपा के पांच सभासदों ने मुख्यमंत्री से नगर पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग करते हुए जिला मुख्यालय पर ज्ञापन दिया है।

मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने आरोप लगाया कि मिर्जापुर में सड़क पटाई का कार्य चल रहा था। जिसमें बगल से मिट्टी ली जा रही थी। इसी का विरोध करते हुए सभासद रामकरन मौर्य ने मिट्टी पिटाई का कार्य बंद कर दिया और अधिशासी अभियंता को जाति सूचक गाली देते हुए मारने पीटने पर उतारू हो गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ज्यादातर सभासद विकास कार्यों के पक्ष में रहते हैं। केवल 2 सभासद रामकरन मौर्या और प्रेम कुमार मौर्या विरोध कर रहे हैं। कहा कि 18 में 13 सभासद हमारे समर्थन में है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के नगर का विकास कराया जा रहा है। अब एक साजिश के तहत नगर पंचायत को बदनाम कर छवि धूमिल की जा रही है।

नंदीग्राम के भाजपा सभासद रामकृष्ण पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत के सभी वार्डो का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा समान रूप से सभी वार्डों में विकास कार्य कराया जा रहा है। प्रेस वार्ता में भाजपा के 7, सपा के 5 और बसपा के 1 सभासद मौजूद रहे। खास बात यह रही कि ईओ द्वारा दर्ज कराए गए केस के सात में से दो सभासद भी चेयरमैन के साथ मौजूद रहे।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago