अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

अंबेडकर नगर लोकसभा, सांसद रितेश पांडेय बने जनता की पहली पसंद।

अंबेडकर नगर लोकसभा, सांसद रितेश पांडेय बने जनता की पहली पसंद।

अम्बेडकरनगर।

अम्बेडकरनगर लोकसभा सीट पर तमाम कयासों के बाद अटकलों पर विराम लगना साफ तौर पर अब दिखाई पड़ने लगा है, जहां पूर्व में अंबेडकर नगर लोकसभा सपा बसपा का गढ़ बन चुकी थी, केवल 2014 की मोदी लहर में हरिओम पांडेय के सांसद बनने की बात छोड़ दी जाए, तो अब स्थिति पूर्णतयः इतर दिखाई पड़ना शुरू हो गई है। कारण माना जा रहा है दो धुर विरोधियों का एक साथ आकर भाजपा प्रत्यासी रितेश पांडेय का समर्थन खुलकर करना रितेश पांडेय की जीत से जोड़कर माना जा रहा है।

आपको बताते चलें, जहां एक तरफ गोसाईगंज विधायक अभय सिंह का अप्रत्यक्ष समर्थन व उनके परिवार का खुलकर रितेश के समर्थन में खुलकर जनसभा कर मतों के ध्रुवीकरण का सार्थक प्रयास तो किया ही जा रहा है वहीं उनके धुर विरोधी पूर्व विधायक इन्द्रप्रताप तिवारी (खब्बू तिवारी) द्वारा भी जमकर रितेश पांडेय के साथ चलकर प्रचार करना अधिक मजबूती प्रदान कर रहा है।

लेकिन अभय सिंह के समर्थकों व खब्बू तिवारी के समर्थकों में अभी भी रितेश पांडेय के समर्थन में जितना सामंजस्य बैठना चाहिए उतना नहीं बन पा रहा है , लोगों को आशा है चुनाव के और नजदीक आने पर दोनों धुर विरोधियों के समर्थकों में भी सामंजस्य अवश्य बैठेगा।

वैसे बहुजन समाज का मत रितेश पांडेय की विजय के सापेक्ष निर्णायक माना जा रहा है फिलहाल क्षेत्र के लोगों से बात करने पर मालूम हो रहा है बहुजन वोट बसपा के प्रति प्रतिबद्ध दिखाई पड़ रहा। नतीजा क्या होगा अबकी बार अंबेडकर नगर लोकसभा सपा प्रत्यासी लालजी वर्मा को या फिर भाजपा प्रत्यासी रितेश पांडेय को जिताकर लोक सभा भेजेगी अभी अस्पष्ट है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago