अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, केस दर्ज, राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला।

छात्रा के साथ शिक्षक ने की छेड़छाड़, केस दर्ज, राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का मामला।

अंबेडकरनगर।

अंबेडकरनगर जिले में एक आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ शिक्षक द्वारा छेडख़ानी करने का मामला सामने आया है। मामला खुलने न पाए इसके लिए आरोपी शिक्षक ने स्कूल से छात्रा का नाम काटने की धमकी भी दिया। छात्रा की आपबीती सुनने के बाद थाने पहुंचे परिजनों ने मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दिया। जिस पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़, दलित उत्पीड़न आदि की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 8 की 13 वर्षीय दलित छात्रा को अध्यापन के दौरान शिक्षक द्वारा विद्यालय परिसर में ही अलग बुलाकर ले जाया गया। इसके बाद आरोपी शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकत कर उसके साथ छेड़छाड़ किया जाने लगा। विरोध स्वरूप छात्रा ने जब यह बात घर पहुंच कर परिजनों को बताने की बात कही, तो बात खुल जाने के भय से शिक्षक ने छात्रा को विद्यालय से नाम काट दिए जाने की धमकी दिया। लेकिन घर पहुंची छात्रा ने अपने साथ घटित घटना की जानकारी परिजनों को दिया। ऐसे में थाने पहुंचे परिजनों ने मामले की लिखित तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग किया है।

थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध छेड़छाड़, धमकी और दलित उत्पीडन एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago