अयोध्या उत्तर प्रदेश

जांच टीम ने गन्ना समिति मसौधा में की पड़ताल, नैनो यूरिया के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी और सचिव के विकलांग कोटे में नौकरी का है आरोप।

जांच टीम ने गन्ना समिति मसौधा में की पड़ताल, नैनो यूरिया के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी और सचिव के विकलांग कोटे में नौकरी का है आरोप।
मसौधा अयोध्या।

अयोध्या गन्ना विकास समिति मसौधा में व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की शासन के निर्देश पर जांच शुरू हो गई है। टीम के साथ शुक्रवार दोपहर समिति कार्यालय पहुंचे अपर आयुक्त गन्ना शोध एवं कार्मिक ने जिला गन्ना अधिकारी हुद्दा सिद्दीकी व अन्य की मौजूदगी में जांच-पड़ताल की है।

दरअसल गन्ना समिति के निदेशक भोजराज वर्मा, अभयराज, धनीराम यादव समेत किसान वंशराज, राधेश्याम, हंसराज, अनिरुद्ध सिंह, सतीश सिंह, शिव सिंह व अन्य ने शासन और मुख्यालय को शिकायत भेजी दी।

शिकायत में आरोप लगाया था कि गन्ना समिति के सचिव मुकेश कुमार पांडेय विकलांग न होने के बावजूद कोटे के पद पर नौकरी कर रहे हैं, जिसकी जांच कराई जाए। साथ ही सचिव की ओर से गन्ना सर्वे सहित अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाने के लिए समिति कर्मियों से तीन से चार हजार रूपये प्रति माह वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं समिति की ओर से किसानों को नैनो यूरिया का वितरण भी नहीं किया गया और धोखाधड़ी कर गन्ना विकास समिति से जुड़े, 3419 किसानों से गन्ना मूल्य भुगतान के पूर्व 225 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से कटौती कर ली गई। जांच के लिए अपर आयुक्त गन्ना शोध एवं कार्मिक के नेतृत्व में टीम के पहुंचने की भनक शिकायतकर्ताओं और किसानों को लगी तो निदेशक समेत कई समिति कार्यालय पहुंच गए। लोगों ने अपर आयुक्त गन्ना शोध/प्रशिक्षण एवं कार्मिक तथा जिला गन्ना अधिकारी से शिकायत के विभिन्न बिंदुओं पर सवाल भी किया। जांच-पड़ताल के बाद टीम वापस लौट गई। किसानों का कहना है कि अपर आयुक्त गन्ना शोध/प्रशिक्षण एवं कार्मिक ने बताया है कि वह शिकायतों की जांच करने आए हैं। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

इस बाबत अपर आयुक्त गन्ना शोध/प्रशिक्षण एवं कार्मिक वी के शुक्ला ने बताया कि समिति सचिव के विकलांग कोटे में नौकरी का आरोप उनके जांच का विषय नहीं है। समिति और सचिव से जुड़े शिकायत के अन्य बिंदुओं पर शासन ने उनको जांचकर रिपोर्ट देने को कहा है। जांच रिपोर्ट शासन के उच्च अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago