
सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से खुला चोरी का राज, एक गिरफ्तार।
अम्बेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर जिले बसखारी थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर बाजार में दुकान का रोशनदान तोड़कर हुई चोरी की घटना का बसखारी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी के 4900 रुपये बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, एक नवंबर की रात रुस्तमपुर बाजार स्थित एक दुकान के पीछे का रोशनदान तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। दुकानदार की तहरीर पर दो नवंबर को बसखारी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्य जुटा रही थी। इसी दौरान संदिग्धों की पहचान हुई। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अनूप निषाद (19) वर्ष निवासी रुस्तमपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि करीब 16 वर्षीय बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा की बढ़ोतरी की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप कुमार विश्वकर्मा, प्रेम बहादुर यादव समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।
मीरा मांझी ने सपा पर लगाया बदनाम करने का आरोप: बोलीं- 'पीएम मोदी का मेरे… Read More
सिविल लाइन में नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, वीडियो वायरल होने… Read More
दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More
इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More
रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More
इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More