गोंडा - उत्तरप्रदेश

कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज।

कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज।

गोंडा।

गोंडा जिले में कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। करण भूषण पर बिना अनुमति जुलूस निकालने और बीच सड़क‌ आतिशबाजी करने का आरोप है। एफएसटी टीम प्रभारी डा सुमित कुमार की तरफ से तरबगंज थाने में करण भूषण समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है। करण भूषण बाहुबली सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने इस पर बृजभूषण के स्थान पर करण भूषण को टिकट दिया है।

करण भूषण ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद अगले दिन शनिवार को वह दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ क्षेत्र में प्रचार के लिये निकले थे। बेलसर ब्लाक के रगड़गंज चौराहे पर उनका स्वागत किया गया था। इस दौरान उनके समर्थकों ने बीच सड़क पर जमकर आतिशबाजी की थी। इस दौरान बाजार में भीषण जाम लग गया था। मौके पर मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अफसर मूकदर्शक बने रहे थे। बिना अनुमति दर्जनों लग्जरी वाहनों के साथ जुलूस निकालने और आतिशबाजी करने की खबर मीडिया सुर्खीया बनी तो प्रशासन हरकत में आया। मामले की जांच कराया गयी, तो पता चला कि करण की तरफ से किसी तरह की परमीशन नहीं ली गयी थी। मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्रवाई का निर्देश दिया था। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर एफएसटी टीम प्रभारी डा सुमित कुमार ने बीजेपी उम्मीदवार करण भूषण समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ तरबगंज थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का रिपोर्ट दर्ज करायी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम ने भी इसी मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी है।

भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि बेलसर में भाजपा प्रत्याशी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया था। इस दौरान कुछ उत्साही कार्यकर्ताओं ने पटाखे दागे थे। इसे कई मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर्ष फायरिंग के तौर पर प्रचारित किया गया, जो पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है‌। उन्होंने पार्टी व प्रत्याशी की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है और पूरे मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago