सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव, दुल्हे की तरह नामांकन को घोड़े से पहुंचे बब्लू।

सुल्तानपुर लोकसभा चुनाव, दुल्हे की तरह नामांकन को घोड़े से पहुंचे बब्लू।

सुलतानपुर।

सुल्तानपुर जिले में सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने उस समय लोग अवाक रह गए जब एक लोकसभा प्रत्याशी घोड़े पर सवार होकर हाथ में संविधान लेकर नामांकन करने पहुंच गया।

नगर कोतवाली के सिरवारा रोड स्थित मालिन बस्ती के रहने वाले बबलू चौधरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में सुलतानपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। घोड़े से कलेक्ट्रेट पहुंचे हाथ में संविधान लिए बबलू चौधरी कलेक्ट्रेट गेट से पैदल जाकर अपना अपना नामांकन दाखिल किया। वह दुल्हे की तरह सजा था।

मीडिया से रूबरू हुए बबलू चौधरी ने कहा कि आज के समय में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। लोग रोजगार के चक्कर में घर छोड़कर बाहर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह सांसद चुने जाते हैं तो उनकी प्राथमिकता बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की होगी। उन्होंने कहा कि हमारे समाज का हमेशा से शोषण होता आया है। जिसके चलते वह खुद घोड़े पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं।

editor

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

6 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

1 week ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago