अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

अम्बेडकरनगर: रात के अंधेरे में खोल दिए गए दो करोड़ के टेंडर।

अम्बेडकरनगर रात के अंधेरे में खोल दिए गए दो करोड़ के टेंडर।

अंबेडकरनगर।
अंबेडकरनगर सेवानिवृत्त होने के चार घंटे बाद रात के अंधेरे में दो करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का टेंडर खोल दिया गया। शिकायत सामने आने पर जिला प्रशासन ने इसे अत्यंत गंभीरता से लेते हुए टेंडर से जुड़ी पूरी पत्रावली तलब कर ली है। बुधवार को इसे लेकर घंटों जांच का दौर चला, जो बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। जलालपुर नगर पालिका परिषद ने बीते दिनों 364 बिजली पोल लगाने तथा एक झील का सुंदरीकरण कराने का टेंडर किया था। अलग अलग कारणों से यह टेंडर दो बार स्थगित कर दिए गए। इस बीच टेंडर को लेकर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप सामने आते रहे। एक लिपिक का निलंबन कर देने फिर आनन-फानन उसे बहाल करने का घटनाक्रम इसी से जुड़ा रहा।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने पूर्व में अधिशासी अधिकारी पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत भी कई स्तरों पर की गई। इस बीच आदर्श आचार संहिता लागू होने के चलते टेंडर ओपन नहीं हो पाया। अब 30 अप्रैल को अधिशासी अधिकारी यदुनाथ सेवानिवृत्त हो गए। शाम को उन्हें विदाई भी दे दी गई। अब डीएम से कुछ लोगों ने शिकायत की है है कि सेवानिवृत्त होने के बाद रात 9 बजकर 21 मिनट पर अवैध ढंग से टेंडर खोल दिए गए। आरोप लगाया गया कि एक खास फर्म को फायदा पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया। कई अन्य फर्म को जानबूझकर बाहर कर दिया गया। कई तरह की मनमानी टेंडर में की गई है। इन्हीं सब को छिपाने लिए आनन-फानन नियम विरुद्ध ढंग से यह सब किया गया।
उधर रिटायर हुए ईओ का कहना है कि कोई टेंडर ही नहीं खोला गया है। हालांकि नियमानुसार आचार संहिता के पहले आमंत्रित किए गए टेंडर खोले जा सकते थे, लेकिन इसके बावजूद मैंने ऐसा नहीं किया।
इस बीच शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने पूरी पत्रावली कलेक्ट्रेट तलब कर ली है। सेवानिवृत्त हुए ईओ को कलेक्ट्रेट बुलाया गया। एडीएम, एसडीएम व कोषाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने पूरे मामले में गहन छानबीन की। खबर है कि प्रशासन इस पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। हालांकि डीएम अविनाश सिंह ने देर शाम बताया कि गंभीर किस्म के आरोप सामने आए हैं। इनकी विधिवत जांच कराई जा रही है। मामला सच पाया गया तो अत्यंत कठोरतम कार्रवाई होगी।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago