
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी चौरे बाजार के परोमा के पास, विपरीत दिशा से आ रही एक कार और स्कॉर्पियो में आमने सामने भीषण टक्कर हो गई,दोनों वाहनों में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया गया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार न होने पर गहन जिला अस्पताल भेजा दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की सुबह करीब 9 बजे अयोध्या से सुल्तानपुर की तरफ जा रही, एक कार और सुल्तानपुर से अयोध्या की तरफ जा रही स्पार्किंयो अयोध्या इलाहाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी क्षेत्र परोमा के पास आपस में टकरा गई, जिससे वरुणा कार पर सवार जगन्नाथ महतो उम्र 45 वर्ष (पुत्र) शशिभूषण निवासी टाटानगर झारखंड तथा स्पार्किंयो कार पर सवार बारात से वापस लौट रहे जितेंद्र तिवारी( 30) (पुत्र) रामकृपाल निवासी मरुईसहाय सिंह , प्रिंस प्रताप सिंह उम्र 25 (पुत्र) शिव बहादुर सिंह निवासी कोछा, स्वामीनाथ पांडे उम्र 69 (पुत्र) जगत नारायण निवासी कोमिया पट्टी न्यू नगर सुल्तानपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बीकापुर पहुंचाया गया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद गहन इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More