अयोध्या उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का आरोप, मृतका के भाई ने बैनामा लेखक पर दर्ज कराया हत्या का केस।

दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या का आरोप, मृतका के भाई ने बैनामा लेखक पर दर्ज कराया हत्या का केस।
अयोध्या।

अयोध्या नगर कोतवाली क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के भाई ने शहर के ही साहबगंज निवासी बैनामा लेखक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है। शहर के रिकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती (26) वर्ष को रविवार देर शाम जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। घटना के समय मृतका का भाई अपनी दादी के साथ नोएडा में थे। जहर खाने से मौत होने के कारण पुलिस ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचित करके शव मर्चरी में रखवा दिया था। मृतका के भाई के पहुंचने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

इस बीच मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शहर के साहबगंज निवासी बैनामा लेखक विशाल श्रीवास्तव का उनकी बहन के पास आना-जाना था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में वह शादी करने से मुकरने लगा। उनकी बहन दबाव बनाने लगी, तो उसने उसकी जहर देकर हत्या कर दी।

प्रभारी निरीक्षक अश्विनी पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

13 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

13 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

19 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

22 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago