
कुल्हाड़ी से हमला, हाथ की अंगुलियां कटीं, मुकदमा दर्ज।
हैदरगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना अंतर्गत रण्डौली पश्चिम पाली गांव में रहने वाले एक नौजवान आनन्द कुमार वर्मा को दबंगों द्वारा मार रहे, अपने चाचा को बचाने के चक्कर में कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला प्रकाश में है। इस कारण उसके हाथ की दो उंगलियां कट गईं। घायल को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि आनन्द कुमार वर्मा (पुत्र) राजेन्द्र 17 अप्रैल की रात लगभग 9 बजे अपने घर पर खाना खा रहा था तभी घर के बाहर गाली गलौज की आवाज आयी, तो घर से बाहर निकला तो देखा कि उसके चाचा सुरेन्द्र वर्मा (पुत्र) राम मिलन वर्मा निवासी उपरोक्त को जगदम्बा गुप्ता (पुत्र) मियादीन व अनीता गुप्ता (पत्नी) जगदम्बा व उसका लडका शिवम (पुत्र) जगदम्बा व एक अन्य जिसको अंधेरा होने के कारण पहचान नही पाया, लाठी डन्डा व हाथ में कुल्हाड़ी लेकर मार रहे थे जैसे मैं अपने चाचा को बचाने के लिये पहुंचा, तो मेरे भी उपर सभी लोग हमला कर दिये और कुल्हाड़ी से वार कर दिये, जिससे मेरे हाथ की उगली कट गयी और सभी लोग जबतक गांव के लोग आये जान से मारने की धमकी देते हुए, गाली गलौज करते हुए भाग निकले।
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने 3 आरोपियों व 1 अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More