
अयोध्या में जामुन के हरे पेड़ से निकली आग की लपटें, चर्चाओं का बाजार गर्म।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में छावनी क्षेत्र जमथरा घाट के पास स्थित एक जामुन के हरे पेड़ से निकली आग की लपटों ने मंगलवार को हलचल मचा दी। दो बार फायर दस्ते को मौके पर बुलाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान सैन्य कर्मियों तथा स्थानीय लोगों का जमावड़ा रहा।
मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि अग्निशमन केंद्र के कंट्रोल रूम को मंगलवार की सुबह 6.15 बजे जानकारी मिली कि छावनी क्षेत्र के जमथरा घाट मार्ग पर सड़क किनारे स्थित जामुन के हरे पेड़ से आग की लपटें निकल रही हैं। स्टेशन से फायर टेंडर मौके पर गया और आग को काबू पा वापस लौट आया। वहीं हरे पेड़ से आग की ज्वाला निकलने की खबर फैली तो क्षेत्र में हलचल के साथ कौतुहल व्याप्त हो गया। चौक-चौराहो पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया तथा काफी लोग माजरा जानने के लिए मौके पर भी पहुंचे, लेकिन किसी को कुछ समझ में नहीं आया। सबकी जुबान पर बस एक ही सवाल रहा कि आखिर हरे पेड़ से आग की लपटें कैसे निकल रही हैं और पेड़ में आग कैसे पहुंची ?
एक घटना बीते पांच-छह माह पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र के राठहवेली मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के निकट स्थित नीम के एक पुराने पेड़ में इसी तरह का वाकया सामने आया था। स्थानीय लोगों ने पेड़ की शाखा से तेज लपटें देखने के बाद मामले की जानकारी पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी थी। मिश्रित आबादी वाले इस क्षेत्र में साजिशन आग लगाए जाने का आरोप भी लगा था। मौके पर पहुंचे फायर टेंडर और दस्ते ने आग पर काबू पाया था।
अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी का कहना है कि पूर्व की घटना पेड़ के तने के पास अगरबत्ती-धूपबत्ती और दीया जलाने के चलते हुई थी। तने के पास से आग खोखले और सूखे हिस्से में फैल गई थी। उनका कहना है कि ताजा मामला भी उसी जैसा है। जामुन का पेड़ पुराना होने के चलते इसका तना खोखला हो गया है। आशंका कि किसी पक्षी आदि के माध्यम से चिंगारी पेड़ तक पहुंची और बाद में ज्वाला का रूप ले लिया।
एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More
वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More
केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More
कबड्डी संघ के अध्यक्ष बने विकास सिंह, खेलों के विस्तार पर दिया जोर। अयोध्या। अयोध्या… Read More
मारपीट व जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई गिरफ्तार कोतवाली। अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर… Read More
चढ़ावा प्रकरण में दोषी नहीं बचेंगे, दो दिन में भागेंगे या जेल जाएंगे, विनय कटियार।… Read More