
भ्रष्टाचार के पर सरकार जीरो टालरेंस की नीति के तहत कर रही है कार्य – सांसद लल्लू सिंह।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के विधानसभा मिल्कीपुर कुमारगंज मंडल के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए अयोध्या सांसद लल्लू सिंह । विधानसभा के पिठला, पालपुर, घोड़वल, रसूलपुर, पहाड़पुर, भखौली, पाकड़पुर, रौतांवा, धमथुआ, अकमा में जनसंवाद का आयोजन किया था। कार्यक्रम स्थल पहुंचने सांसद का स्थानीय लोगो ने स्वागत किया।जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गरीबों, मजदूरों व किसानों के उत्थान को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार ने योजनाओं की श्रृंखलाएं दी है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीबों को आवास, शौचालय, गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। इलाज के आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख की व्यवस्था की गई है।
सांसद ने बताया कि रामनगरी अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर आ गई है। यहां श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जा रही है। पयर्टन से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हो रहा है। यूपी से अपराध व अपराधी समाप्त हो गए है। सबको सुरक्षा देने का संकल्प सरकार ने पूरा किया है। यूपी में सरकार ने उद्योगों के अनुकूल परिवेश का निर्माण किया है। जिससे निवेशको की पसंद यूपी बनता जा रहा है। भ्रष्टाचार के प्रति सरकार जीरो टालरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। और गांवों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकताओं में रहा है। सभी प्रमुख मार्ग को परिवाहन की दृष्टि से बेहतर बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More