
ज्यूडिशरी ट्रांसफर से नाराज वकीलों ने किया महासम्मेलन।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले में कादीपुर की कोर्ट में अखंडनगर और कादीपुर थानों से संबंधित मुकदमों को ट्रांसफर के बाद नाराज संघ के अध्यक्ष अरविंद पांडेय व महासचिव आर्तमणि मिश्र ने गुरुवार को अधिवक्ताओं का महासम्मेलन किया। महासम्मेलन में अमेठी जिले के महासचिव उपेंद्र शुक्ल, आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, श्रीराम पांडेय, बृजलाल यादव, जयसिंहपुर बार के महासचिव गोविंद कुमार पांडेय तथा अन्य ने शिरकत करते हुए बार को पूरा सहयोग करने की बात कही।
बार अध्यक्ष ने कहा इसी मुद्दे पर अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने जनहित याचिका दाखिल की है, 29 मार्च को सुनवाई है। 30 मार्च को पुनः वकीलों की मीटिंग कर आगे की रणनीति तय की जायेगी। तब तक हड़ताल जारी रहेगी। बार अध्यक्ष ने कई जिलों से आये हुए अध्यक्ष, महासचिव व सदस्यों का सहयोग देने के लिए आभार जताया।
जिले के वकील कई दिनों से हड़ताल पर हैं। बार एसोसिएशन अध्यक्ष अरविंद पांडेय व महासचिव आर्तमणि मिश्र ने आगे की रणनीति तय करने के लिए गुरुवार को वकीलों का महासम्मेलन बुलाया था। गुरुवार को भी वकीलों की हड़ताल जारी रही तथा न्यायिक कामकाज ठप रहे। वादकारी काम न होने से निराश दिखे। वहीं क्षेत्राधिकार स्थानांतरण आदेश को रद्द करने के लिए हाइकोर्ट में दाखिल जनहित याचिका पर कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ 1 लाख का इनामी बदमाश शेर अली दिल्ली से… Read More
शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More
रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More
हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More
दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More
नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More