अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरयू नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान।

सरयू नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत, एक-दूसरे को बचाने में गई जान।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी सरयू नदी में स्नान करने गए तीन युवकों की डूबकर मौत हो गई। 6 युवक नदी में स्नान करने के लिए उतरे थे। उनमें से जब एक युवक डूबने लगा तो उसकी जान बचाने में एक के बाद एक तीन युवक डूब गए। डूब कर मरने वाले ये तीनों युवक कानपुर के हैं। इनके नाम प्रियांशु सिंह, हर्षित अवस्थी और रवि मिश्रा है। 6 दोस्त कानपुर से अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने आए थे। सभी साथी शनिवार की शाम अयोध्या पहुंचे थे। ये सभी नाका स्थित एक धर्मशाला में रुके थे। सुबह सभी स्नान करने आये थे। स्नान करने के बाद श्रीरामलला के दर्शन करने की योजना थी।
बचे हुए तीन दोस्तों ने बताया कि रवि सबसे पहले डूबने लगा। उसे बचाने के चक्कर में हर्षित व प्रियांशु भी डूब गए। घटना की सूचना पर 10 मिनट के भीतर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व जल पुलिस पहुंच गयी थी। 30 मिनट तक चले अभियान में तीनों डूबे युवकों के शवों बरामद कर लिया गया।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

23 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

23 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

1 day ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

2 days ago