सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण व नगदी, जांच में जुटी पुलिस।

ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए लाखों के आभूषण व नगदी, जांच में जुटी पुलिस।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर चोरों ने नगर कोतवाली पुलिस को फिर चुनौती दी है। दिन दहाड़े ही नगर के घरहां क्षेत्र में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर व कैश उड़ा दिए हैं। पीड़ित परिवार जब घर पर पहुंचा तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सैफुल्लागंज के निवासी मेराज अहमद पुत्र रियाज अहमद ने नगर कोतवाली के घरहां खुर्द मोहल्ले में अपना मकान बनवाया है। मेराज किसी काम से लखनऊ निकल चले गए तो (पत्नी) सितारा बानो और (पुत्र) गुफरान अहमद ताला बंद कर अपने निजी आवास सैफुल्लागंज चले गए। जब मेराज अहमद अपने घर शाम को वापस आए तो देखा की घर के अंदर के घुसने वाला ताला टूटा है। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। बेटी भागकर जल्दी से अंदर कमरे की ओर गई तो दंग रह गई। उसकी आवाज पर जब मेराज अंदर घुसे तो उनके होश उड़ गए। बॉक्स का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। मेराज की मानें तो उनके घर में नवंबर में शादी है। जिसको लेकर धीरे-धीरे घर में तैयारी चल रही थी।

उन्होंने बताया लगभग 10 लाख के जेवर और कुछ कैश पर चोरों ने हाथ साफ किया है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाल श्री राम पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago