
पंचामृत युक्त 1108 कलशों से हुआ रामलला का अभिषेक, लगाया गया 56 व्यंजनों का भोग।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में प्राण प्रतिष्ठा से श्रीरामलला के दरबार में चल रहे मंडपोत्सव कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सुबह रामलला की पालकी यात्रा निकाली गई। उसके बाद पूजन-अर्चन किया गया। गर्भगृह में ही श्रीरामलला के रजत विग्रह का विभिन्न औषधीय रसायन व पंचामृत से युक्त 1108 कलशों से श्रीरामलला का अभिषेक किया गया। इसके साथ ही श्रीरामलला को 56 व्यंजनों का भोग भी लगाया गया।
श्रीराम मंदिर के भव्य उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को संपन्न कर कलश स्थापना के साथ मंडपोत्सव कार्यक्रम शुरु हुआ था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख सदस्य जगद्गुगुरु विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य के नेतृत्व में इसकी शुरुआत हुई थी। 48 दिवसीय इस अनुष्ठान में देश के विभिन्न क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले उद्योगपति और समाज सेवक शामिल हुए। मंडलोत्सव के संयोजक जगद्गुरु विश्व तीर्थ प्रसन्नाचार्य ने बताया कि हर दिन अनेक प्रकार के आयोजन होते रहे। विभिन्न तरह के यज्ञ अनुष्ठान हुए। वेदों का पाठ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य और गायन की प्रस्तुति हुई।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More