
अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने क्षेत्र की पुलिस टीम ने प्रतिबंधित पशु का वध कर मांस बिक्री के मामले में एक आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। दो आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मांस के साथ मवेशी काटने के उपकरण भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मांस के अवशेष को जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिया है।
कुमारगंज थाने के ग्राम धनैचा पूरे मक्खू का पुरवा में रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मकसूद (उर्फ) लादेन अपने घर में बिक्री के लिए प्रतिबंधित पशु का आयोजन वध कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि मकसूद (उर्फ) लादेन के दरवाजे पर पुलिस की मौजूदगी की भनक लगते ही दो अन्य आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने मुख्य आरोपी मकसूद को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने मांस के साथ काटने के उपकरण भी मौके से बरामद किए। बताया आरोपी मकसूद (उर्फ) लादेन (पुत्र) रोंधे निवासी मक्खू का पुरवा धनैचा के पास से 25 किलो प्रतिबंधित पशु का मांस, बाट, तराजू आदि बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More