सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, कोर्ट से बाहर निकलते ही लगे जय श्रीराम के नारे।

मानहानि केस में राहुल गांधी को मिली जमानत, कोर्ट से बाहर निकलते ही लगे जय श्रीराम के नारे।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में सरेंडर किया। विशेष कोर्ट मजिस्ट्रेट योगेश यादव ने उनकी जमानत पर हुई सुनवाई में जमानत मंजूर कर रिहाई का आदेश दिया है। वहीं जमानत के बाद राहुल गांधी के कोर्ट से बाहर निकलते ही वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के खूब जमकर नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ल के साथ विशेष कोर्ट में हाजिर हुए तथा जमानत की मांग की। विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर कर कोर्ट से ही रिहाई का आदेश दिया। कोर्ट में उनकी न्याय यात्रा को देखते हुए बचाव पक्ष ने उनकी हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र भी दिया। कोर्ट ने अभियोजन साक्ष्य के लिए अगली तारीख नियत की है।

परिवादी के वकील संतोष पांडेय ने बताया कि कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के हनुमानगंज निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का वाद दायर किया गया था। कोर्ट ने साक्ष्य के लिए की तारीख नियत की है। सांसद राहुल गांधी की पेशी के दौरान दीवानी न्यायालय की कड़ी सुरक्षा रही। सासंद के समर्थक कोर्ट के बाहर डटे रहे।

राहुल गांधी के आत्मसमर्पण के दौरान कई कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दीवानी न्यायालय पहुंचे थे। इसी बीच प्रतापगढ़ के रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत भी कोर्ट पहुंची। एमपी एमएलए की विशेष कोर्ट में जा रही, आराधना को देखते हुए उनके समर्थक उत्साहित हो गए। भीड़ से आवाज आई कि मोना दीदी पापा (प्रमोद तिवारी) को सुलतानपुर भेजिए। ब्राह्मण बाहुल्य जिला होने के नाते प्रमोद तिवारी को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से सुलतानपुर सीट पर प्रत्याशी बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है।अदालत में पहुंचे राहुल गांधी जिले में कांग्रेस का जनाधार दिखा गए। बिना किसी राजनीतिक कार्यक्रम के वह यहां आनन-फानन में पहुंचे थे। सैकड़ों की संख्या में पार्टी के नेता, उनके समर्थक व अन्य यहां उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, आलोक शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजेश तिवारी राष्ट्रीय सचिव, दीपक सिंह पूर्व एमएलसी, राजेश तिवारी पूर्व प्रवक्ता, राणा राष्ट्रीय महासचिव, अविनाश पांडेय, श्री निवास, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष वरुण मिश्र, सुब्रत सिंह सनी, तेज बहादुर पाठक, राहुल तिवारी, नगर अध्यक्ष शकील अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओपी चौधरी आदि रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

11 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

11 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

17 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

20 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago