पूराकलंदर- अयोध्या

नशे के सौदागरों को पुलिस ने 6 किग्रा चरस के साथ दबोचा।

नशे के सौदागरों को पुलिस ने 6 किग्रा चरस के साथ दबोचा,बिहार राज्य के मोतिहारी क्षेत्र के रहने वाले हैं पांचों अभियुक्त।

अयोध्या।

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के पहले से ही अलर्ट मोड पर चल रही अयोध्या पुलिस को सोमवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी। 05 नशे के सौदागरों को 6 किलोग्राम चरस के साथ दबोच लिया है। NDPS एक्ट समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सभी को सक्षम न्यायालय रवाना कर दिया है। पकड़े गए सभी तस्कर बिहार राज्य के मोतिहारी क्षेत्र के रहने वाले हैं जो किसी को चरस आपूर्ति करने निकले थे।

पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक अपराध और अपराधियों के खिलाफ एसएसपी राजकरण नैयर के आदेश पर जनपद पुलिस विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में जनपद की थाना पूराकलन्दर पुलिस टीम को तस्करों के बाबत मुखबिर ने सूचना दी। पुलिस टीम सोमवार दोपहर अयोध्या- रायबरेली हाइवे पर पहुंच गई।

प्रभात नगर चौराहे के पास जांच शुरू कर दी। दोपहर करीब 3 बजे जांच के दौरान संदिग्ध दिख रहे लोगों की तलाशी ली तो चरस होने की जानकारी मिली। पूछताछ में अवैध चरस का अन्तर्राज्यीय व्यापार करने वाले अभियुक्तों ने अपना नाम रामनाथ राय (45) वर्ष निवासी ग्राम बेलवा पिपरिया थाना पलनवा जिला मोतिहारी, राज्य बिहार, अजय राय (25) वर्ष निवासी अनंतसागर थाना पलनवा मोतिहारी, राजेश्वर राय (37) वर्ष निवासी पिपरिया थाना पलनवा, जिला मोतिहारी, सुनील राय (24) वर्ष निवासी अनंत सागर पिपरिया थाना पलनवा व राजू राय (29) वर्ष निवासी ग्राम अनंतसागर पिपरिया थाना पलनवा जिला मोतिहारी राज्य बिहार बताया है।

पांचों अभियुक्तों के पास से कुल 6 किलो ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ है। सभी को गिरफ्तार कर थाना पूराकलंदर लाया गया। विधिक कार्रवाई पूरी कर अभी आरोपियों को पुलिस ने सक्षम न्यायालय रवाना किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रतन कुमार शर्मा के अलावा एसआई अमित कुमार, कृष्णचन्द यादव, हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी, राकेश कुमार, सर्वेश मिश्रा, राहुल कुमार, आकाश कुशवाहा, प्रदीप कुमार यादव व पिन्टू यादव शामिल रहे।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

10 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

10 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

16 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

19 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago