अम्बेडकर नगर - उत्तर प्रदेश

जमीन सीमांकन के लिए किसान से चार हजार की घूस लेता लेखपाल गिरफ्तार

जमीन सीमांकन के लिए किसान से चार हजार की घूस लेता लेखपाल गिरफ्तार।

जलालपुर अंबेडकरनगर।

अम्बेडकर नगर जमीन सीमांकन करने के नाम पर किसान से चार हजार रुपए घूस लेते हुए एंटी करप्सन टीम ने लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने घूस लेते लेखपाल को रूपया लेने के बाद उसका हाथ धुला कर सेंपल कलेक्ट किया और मालीपुर थाना लाया गया।

निरीक्षक ने थाना में आरोपी लेखपाल और पींड़ित किसान को बैठाकर लिखा पढ़ी कर तथा उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर गोरखपुर चले गए। घटना जलालपुर तहसील परिसर में बुधवार दोपहर की है जहां किसान ने लेखपाल को चार हजार रुपए हाथ में दिया। लेखपाल जैसे ही घूस का रूपया पकडा  वहां मौजूद एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया।

तहसील के श्यामपुर दरियापुर निवासी किसान महावीर वर्मा ने गांव निवासी राम अचल की दो बीघा सात बिस्वा खेती की जमीन बैनामा लिया था। इसी गाटा में राम फेर शुक्ल और अंगद तिवारी ने एक एक बीघा बैनामा लिया था। किसान महावीर को रकबा के हिसाब से लगभग 10 बिस्वा जमीन कम मिला था। किसान महावीर शेष 10 बिस्वा की जमीन के कब्जा के लिए थे। लगभग 6 माह पहले जिलाधिकारी के आदेश पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने टीम के साथ पैमाईश किया था और इसके हिस्से की जमीन को खूंटा गाड़ के अलग कर दिया था। इधर राजस्व टीम वापस वापस लौटी उधर अंगद तिवारी आदि में खूंटा आदि उखाड़ कर फेंक दिया। तब से लेकर आज तक पींड़ित किसान महावीर वर्मा मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर तहसील का चक्कर लगाता रहा परन्तु खूंटा उखाड़ने वाले किसान के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई ।

इस बीच किसान अपनी शिकायत पर हल्का लेखपाल से जमीन पर कब्जा पाने चक्कर लगाता रहा। इसके पहले लेखपाल रामजस को किसान ने 10 हजार रुपए भी दिया था, किंतु लेखपाल रिपोर्ट लगाने तथा जमीन कब्जा करवाने के लिए और रुपए की मांग कर रहा था।

पींड़ित किसान महावीर जब अधिकारियों का चक्कर लगाते लगाते परेशान हो गया, तो वह अयोध्या मंडल पहुंच एंटी करप्शन पुलिस को शपथ पत्र के साथ तहरीर दिया। बुधवार को एंटी करप्शन निरीक्षक राय साहब द्विवेदी अपने टीम के साथ तहसील परिसर पहुंचे। लेखपाल रामजस निवासी कोतवाली टांडा के गांव रामपुर कला को जैसे ही किसान ने चार हजार रुपए घूस दिया वहां मौजूद टीम ने रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

निरीक्षक राय साहब द्विवेदी ने बताया कि आरोपी लेखपाल के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के साथ 13/2 की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में लिया गया है।

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

8 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

8 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

14 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

17 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago