अयोध्या आस-पास

सुरक्षा को लेकर अयोध्या के रेलवे स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध।

सुरक्षा को लेकर अयोध्या के रेलवे स्टेशनों पर व्यापक प्रबंध।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी आरपीएफ आईजी आशुतोष कुमार ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। सम्बंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन की पुरानी बिल्डिंग में प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में उन्होनें बताया कि अयोध्या धाम स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। आरपीएफ, जीआरपी तथा सिविल पुलिस से समन्वय बना कर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। 500 आरपीएफ के जवान तैनात किए गए है। सभी यात्रियों को बैग स्कैनर तथा चेकिंग के बाद ही स्टेशन में प्रवेश दिया जा रहा है।

क्लाउड मैनेजमेंट के लिए जगह-जगह बैरिकेटिग लगाई गई है। यात्रियों को कतार बद्ध करने के लिए क्यू मैनेजर की नियुक्ति की गई है। फुट ओवरब्रिज पर केवल एक ही दिशा में यात्री जा सकेंगे ऐसी व्यवस्था की गई है। रेल प्रशासन से वार्ता की गई है कि रेल गाड़ियों का प्लेटफार्म न बदला जाए।

आईजी बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दर्शननगर, सलारपुर, अयोध्या धाम व अयोध्या कैंट स्टेशन पर एक-एक सीओ स्तर के अधिकारी की तैनाती है। साथ ही रेलवे के कोरस कमांडो को लगाया गया है। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर 30 से 35 हजार यात्रियों की कैपसिटी है। अधिकाधिक रेल गाड़ियों को अयोध्या धाम स्टेशन पर रोका जा रहा है। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago