
प्रयागराज जिले में पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के विवाद में एक नाटकीय मोड़ आया है. आलोक मौर्य ने पत्नी ज्योति मौर्य पर लगाए गए सभी आरोप वापस ले लिए हैं, हालांकि, उन्होंने इसकी कोई वजह नहीं बताई, मीडिया ने उनसे इस बारे में कई बार सवाल किए।
दरअसल, सोमवार को आलोक जांच कमेटी के सामने ज्योति मौर्य के खिलाफ साक्ष्य पेश करने पहुंचे थे, वो अपर आयुक्त अमृत लाल बिंद के सामने पेश हुए और जांच कमेटी के दफ्तर में मौजूद रहे , उन्होंने जांच कमेटी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत पत्र वापस ले लिया।
आलोक मौर्य ने कहा है, मैं सोच-समझकर शिकायत वापस ले रहा हूं , उनके इस फैसले से ज्योति को बड़ी राहत मिली, अब जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट कमिश्नर प्रयागराज को भेजेगी, इसके बाद शासन यह तय करेगा कि मामले में जांच करनी है या नहीं।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले आलोक मौर्य ने पीसीएस पत्नी ज्योति मौर्य के भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से की थी, आरोप लगाया था कि पीसीएस अफसर बनने के बाद उन्होंने करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है, साथ ही पत्नी पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अवैध संबंध का भी आरोप लगाया था।
हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More
संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More
कैश वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More
मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More
श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More