कृषि विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों के बीच मारपीट में क्रास एफ आई आर दर्ज।

कृषि विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों के बीच मारपीट में क्रास एफ आई आर दर्ज।

कुमारगंज_अयोध्या।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज में कार्यरत 2 शिक्षकों के बीच हाथापाई का मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। मामले में काफी जद्दोजहद के बाद कुमारगंज थानाध्यक्ष ने सहायक प्राध्यापक की तहरीर पर भी मारपीट के आरोपी शिक्षक एवं जांच कमेटी के सदस्य के विरुद्ध गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।।
बताते चलें कि बीते बृहस्पतिवार 16 जून की देर शाम कार्यालय बंद होने के उपरांत विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ डी नियोगी एवं सहायक प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप सिंह के बीच भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच पिठला के शाखा प्रबंधक कक्ष में सहायक प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप सिंह के विरुद्ध प्रचलित दूसरी जांच को लेकर कहासुनी हो रही थी। देखते ही देखते दोनों लोगों में हाथापाई हो गई थी। दोनों शिक्षकों ने परस्पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए मुकदमा कायम किए जाने के संबंध में कुमारगंज पुलिस को तहरीर भी दे दिया था।
जिसको लेकर कुमारगंज पुलिस गहन छानबीन में जुटी थी। उधर विश्वविद्यालय के कुलपति ने घटना के तुरंत बाद विश्वविद्यालय के कुछ लोगों के साथ बैठक कर एक तरफा कार्यवाही करते हुए हाथापाई में शामिल सहायक प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने एवं उन्हें आजमगढ़ महाविद्यालय कोटवा से संबद्ध किए जाने का आदेश दे दिया था। उधर मामले में सहायक प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप सिंह द्वारा दी गई तहरीर को दरकिनार करते हुए थानाध्यक्ष वीर सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति के प्रभाव में आकर मात्र एक पक्ष से शिकायतकर्ता डॉ डी नियोगी की तहरीर पर सहायक प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप सिंह के विरुद्ध धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। किंतु मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचने तथा मिली फटकार के बाद उन्होंने दूसरे पक्ष के सहायक प्राध्यापक डॉ रमेश प्रताप की तहरीर पर भी प्रोफेसर देवाशीष नियोगी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

2 days ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

2 days ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

2 days ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

2 days ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

3 days ago