शंकर गौपालन सेवा संस्थान नाम की फ्रॉड कंपनी के डायरेक्टर एवं सचिव गिरफ्तार

शंकर गौपालन सेवा संस्थान नाम की फ्रॉड कंपनी के डायरेक्टर एवं सचिव गिरफ्तार

 

 

==============शंकर गौपालन सेवा संस्थान नाम से कार्यालय खोलकर निवेशकों का धन दोगुना किए जाने का प्रलोभन देते हुए धोखाधड़ी के जाने के मामले में आखिरकार खंडासा थाने में दर्ज धोखाधड़ी ओम गबन के मुकदमे के आरोपी खंडासा पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए हैं।
थानाध्यक्ष खंडासा संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने संस्थान के डायरेक्टर और सचिव को गिरफ्तार कर थाने में दर्ज धोखाधड़ी एवं गबन के मुकदमे में उन्हें जेल भेज दिया है।
बताते चलें कि खंडासा थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित चौराहे पर शंकर गौपालन सेवा संस्थान नाम से हरजी कंपनी कार्यालय खोलकर कंपनी के डायरेक्टर एवं सचिव द्वारा क्षेत्रवासी लोगों को लोक लुभावने प्रलोभन दिए गए थे। यही नहीं संस्थान में निवेश करने वाले निवेशकों को दोगुना धन देने का प्रलोभन दिया गया था। संस्थान के पदाधिकारियों के झांसे में आकर ठगी के शिकार हुए क्षेत्रवासी लोगों द्वारा संस्थान के खाते में करोड़ों रुपए का निवेश कर दिया गया था। पैसा वापस न मिलने की दशा में खंडासा निवासी शीतांशु कुमार पाठक ने कंपनी के चार लोगों आशा देवी, सुरेश मिश्रा, बैजनाथ एवं निर्मल तिवारी के विरुद्ध खंडासा थाने में धोखाधड़ी ओम गबन की गंभीर आपराधिक धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज करा दिए थे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पुलिस टीम गठित कर दी थी।
मामले में दो आरोपियों संस्थान के डायरेक्टर सुरेश मिश्रा पुत्र चंद्रमा प्रसाद मिश्र निवासी पूरे कोहली अमावा सूफी एवं सचिव बैजनाथ तिवारी पुत्र राघव राम तिवारी निवासी पुरे भीम तिवारी गद्दोपुर थाना खंडासा के थाना क्षेत्र स्थित मड़हा पुल पर मौजूद होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली।
सूचना मिलते ही थाने के उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव व अश्वनी कुमार सिंह तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र यादव व अनुज कुमार मौके पर पहुंच गए जिन्हें देख दोनों आरोपी भागने के फिराक में थे कि पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उन्हें थाने ले आए। जहां थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों के आरोप में जेल भेज दिया है।
editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

12 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

12 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

18 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

21 hours ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago