सोहावल - अयोध्या

150 कोटेदारों पर भारी पड़ रहा है ठेकेदार।

150 कोटेदारों पर भारी पड़ रहा है ठेकेदार।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के तहसील क्षेत्र के मसौधा और सोहावल दोनों विकास खंडों से जुड़े 150 से ज्यादा कोटेदारों की आपूर्ति की समस्या उपजिला अधिकारी के हस्तक्षेप के बावजूद जस की तस है। आपूर्ति विभाग का एक ठेकेदार कोटेदारों के साथ पूरे विभाग पर भारी पड़ रहा है।
कोटेदारों की शिकायत है हर माह कार्ड और उसकी संख्या बल के हिसाब से 250 बोरी से लेकर 500 बोरी तक राशन कोटेदारों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान तक ठेकेदार द्वारा आपूर्ति किया जाता है। इसमें बोरी के वजन का राशन नहीं मिलता जो कई कुंतल में हो जाता है। नई व्यवस्था में अब कार्ड धारक को एक ग्राम राशन भी कम नहीं दिया जा सकता। इसके चलते कोटेदारों को अपने घर से भरपाई करनी पड़ रही है। इसे लेकर गत माह कोटेदारों ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राशन वितरण रोक दिया था। बातचीत के बाद उप जिलाधिकारी ने ठेकेदार से अतिरिक्त राशन की भरपाई कराने का आश्वासन दिया तो राशन वितरण शुरू हुआ। दो दिन बाद फिर वितरण की तिथि आ जायेगी लेकिन कोई हल नहीं निकला। कोटेदारों में आक्रोश फिर उबाल खा रहा है।
उपजिला अधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनी ने कहा वर्जन- ठेकेदार से पूरा राशन लेकर ही राशन की आपूर्ति कोटेदार सुनिश्चित करे। कम आपूर्ति पर राशन न उतरवाए विभाग के उच्च अधिकारियों से मिले।
जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र ने कहा वर्जन- विभाग किसी को भी घटतौली या कम आपूर्ति की इजाजत नहीं देता है। दुकान के संचालक कोटेदार बिना पूरा राशन मिले राशन न ले। ठेकेदार से दिक्कत है तो लिखा पढ़ी में आए सब ठीक कर दिया जायेगा।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago