अयोध्या उत्तर प्रदेश

पान मसाला लूट कांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पान मसाला लूट कांड के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अयोध्या। 

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में हुई डीसीएम से पान मसाला लूट की घटना में पुलिस व स्वाट टीम ने तीन आरोपियों का गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायर किया। इनके पास से दो देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है।

 पुलिस मीडिया सेल के अनुसार कुछ दिन पूर्व पान मसाला लूट की घटना अयोध्या हाइवे पर सत्तीचौरा के पास ढाबे पर हुई थी। घटना में शामिल कुछ बदमाश आज पुनः किसी घटना को अंजाम देने हेतु, एक डी सी एम गाड़ी से आये हैं। सूचना पर पुलिस बल द्वारा मुखबिर के बताये हुए स्थान, लखौरी गावं जाने वाले रोड आंगनबाड़ी केंद्र स्थित बाग के पास पहुंचे। पकडे जाने के डर से आरोपियां द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया। पुलिस टीम द्वारा साजिद (उर्फ) शाहिद (पुत्र) मोबिन निवासी निकनामपुर फुलरी हापुड़, आफताब उर्फ महताब (पुत्र) खलील (उर्फ) शकील निवासी किठौर मेरठ हाल व मो. राकिब (पुत्र) मो खुर्शीद नई बस्ती किठौर मेरठ को पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों ने पूछ-तांछ में बताया कि बाराबंकी के राम सनेही घाट के आगे उसके ड्राइवर को पकड़कर अयोध्या रोड पर थाना रौनाही क्षेत्र अन्तर्गत ढाबे के पास डी.सी.एम. पर लदा पान मसाला व जर्दा के बोरो को लूटा था। मामले में रौनाही थाने में मुकदमा दर्ज है।

शाजिद के कब्जे से देशी तमन्चा 315 बोर व एक कारतूस नाल में फंसा व एक जिंदा बदामद किया गया। आफताब उर्फ महताब के कब्जे से 315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए लोगों ने बताया कि इनके द्वारा पहले भी लूट की घटना की गयी है। इनके पास से एक डीसीएम भी बरामद की गई है। साजिद पर 13 आफताब पर 16 तथा राकिब पर एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

editor

Share
Published by
editor

Recent Posts

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में आयोजित भव्य दीपोत्सव देखकर कार से वापस लखनऊ लौट रहे एक व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान लखनऊ के कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी मोहतसिम राजपाल (39) के रूप में हुई है। घटना अयोध्या के कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहां वे नित्यक्रिया के लिए शौचालय गए थे और अंदर ही बेहोश होकर गिर पड़े। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखनऊ निवासी व्यवसायी मोहतसिम राजपाल अपने एक परिचित के साथ कार से अयोध्या धाम में दीपोत्सव समारोह में शामिल होने आए थे। उत्सव देखने के बाद दोनों कार से लखनऊ के लिए वापस रवाना हुए थे। रास्ते में कैंट थाना क्षेत्र के दराबगंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर मोहतसिम नित्यक्रिया के लिए उतरे और शौचालय के अंदर चले गए, जबकि उनके साथ मौजूद परिचित कार में ही बैठकर उनका इंतजार करने लगा। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब मोहतसिम शौचालय से बाहर नहीं निकले, उसने तत्काल पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी और शौचालय के पास जाकर आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर पंप कर्मियों की मदद से शौचालय का दरवाजा तोड़ा गया, तो भीतर मोहतसिम अचेत अवस्था में पड़े मिले। आनन-फानन में रात करीब 11:00 बजे उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। मामले के संबंध में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

दीपोत्सव देखकर लौट रहे लखनऊ के व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत।   अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल।

इलाज में देरी से भड़के नशेड़ी युवक ने सुरक्षा गार्ड पर तानी पिस्तौल। अयोध्या। अयोध्या… Read More

3 weeks ago

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं: योगी आदित्यनाथ

रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर… Read More

3 weeks ago

कोच्चि: लूट का आरोप लगाने वाले डॉक्टर के फोन से 12 महिलाओं के वीडियो, LOC

इंफोपार्क पुलिस ने डॉ. जॉनसन वर्गीस पर यौन शोषण का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के… Read More

3 weeks ago