पूराकलंदर- अयोध्या

तेज धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान, एक की मौत-कई घायल, रेस्क्यू में जुटे जवान।

तेज धमाके से उड़ा दो मंजिला मकान, एक की मौत-कई घायल, रेस्क्यू में जुटे जवान।
पूराकलंदर अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के पगलाभारी गांव में शनिवार शाम चार बजे के आसपास एक बड़ी घटना सामने आई है। एक मकान में अचानक हुए विस्फोट से एक लड़की की मौत हो गई और छह से अधिक संख्या में लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। विस्फोट कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। विस्फोट से दो मंजिला मकान ढह गया है। मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जुटी हुई है। पुलिस बल के साथ फायर कर्मी राहत और बचाव में लगे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना पूराकलंदर क्षेत्र के पगलाभारी गांव में आटा चक्की चलने वाले के मकान में विस्फोट से एक की मौत व कई लोग जख्मी हो गए। पुलिस के मुताबिक अभी तक इस घटना में आधा दर्जन लोगो को गंभीरावस्था में जिला अस्पताल लाया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही गांव में सीएफओ एमपी सिंह, अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी प्रदीप कुमार पाण्डेय, थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतनकुमार शर्मा व अन्य पुलिस कर्मी तथा अग्निशमन कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जिले से आईजी और एसएसपी भी मौके पर रवाना हो रहे हैं।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago