upboard - 15 फरवरी तक‌ केंद्रों पर पहुंच जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं।

15 फरवरी तक‌ केंद्रों पर पहुंच जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं।

गोंडा - उत्तरप्रदेश
15 फरवरी तक‌ केंद्रों पर पहुंच जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं।

upboard - 15 फरवरी तक‌ केंद्रों पर पहुंच जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं।

गोंडा।

गोंडा 15 फरवरी तक सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जायेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग इसे लेकर व्यवस्था बनाने में जुटा है। जिले में अब तक‌ 5.96 लाख उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच चुकी हैं। अब सिर्फ 28 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का आना शेष रह गया है। वह भी जल्द ही जिले को मिल जायेंगी। इसके बाद उन्हें केंद्रों पर पहुंचाने का काम प्रारंभ हो जायेगा। 

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा आगामी 22 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा के लिए जिले में कुल 143 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इस बार की परीक्षा में कुल 92072 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें हाईस्कूल के 51477 व इंटरमीडियट के 40595 परीक्षार्थी हैं। परीक्षा के लिए जिले को 6.24 लाख उत्तर पुस्तिकाओं की आवश्यकता है। 

इनमें हाईस्कूल के लिए 2.60 लाख ए कॉपी व 1.04 लाख बी कॉपी तथा इंटरमीडियट के लिए 2 लाख ए कॉपी व 60 हजार बी कॉपी मंगायी गयी है। अब तक करीब 5.96 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जिले में पहुंच चुकी है। सिर्फ 28 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का आना शेष रह गया है। 

उम्मीद है कि वह भी एक दो दिन में आ जायेंगी। इसके बाद इन उत्तर पुस्तिकाओं को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने का कार्य प्रारंभ हो जायेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 15 फरवरी तक‌ सभी उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों पर पहुंची दी जायेगी। इसको लेकर तैयारी की जा रही है। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *