ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 07:25 AM IST

किसानों के मसीहा को: भारत रत्न पर रालोद में हर्ष, बांटी गई मिठाई।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
किसानों के मसीहा को भारत रत्न पर रालोद में हर्ष, बांटी गई मिठाई।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: किसानों के मसीहा को भारत रत्न पर रालोद में हर्ष, बांटी गई मिठाई।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
किसानों के मसीहा को भारत रत्न पर रालोद में हर्ष, बांटी गई मिठाई।

cats341 - किसानों के मसीहा को भारत रत्न पर रालोद में हर्ष, बांटी गई मिठाई।

अयोध्या। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा राष्ट्रीय लोकदल के जनक चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर किसानों में खुशी की लहर छा गई है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव विश्वेषनाथ मिश्र सुडडू मिश्रा ने कहा कि किसानों के मसीहा को भारत रत्न मिलना पूरे देश का गौरव है।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसके लिए आभार व्यक्त किया। शुक्रवार को आवास पर उन्होंने रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों को मिठाई बांटते हुए कहा कि हम लोगों के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है। एक-एक कार्यकर्ता जयंत चौधरी जी के साथ है। वहीं प्रेस क्लब में भी कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा के चित्र पर माल्यार्पण किया।

राष्ट्रीय लोकदल अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसान परिवार में जन्मे चौधरी चरण सिंह ने देश के प्रधानमंत्री सहित तमाम पद को सुशोभित किया। इस अवसर पर जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT