13वें दिन प्रतापगढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 53 प्रतिशत युवा अग्निवीर बनाने के लिए पहुंचे डोगरा सेंटर

13वें दिन प्रतापगढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 53 प्रतिशत युवा अग्निवीर बनाने के लिए पहुंचे डोगरा सेंटर|

अयोध्या|

जिले के डोगरा रेजिमेंटल सेंटर में 13वें दिन युवाओं ने दौड़ लगाई। अग्निवीर भर्ती के तहत सेना भर्ती कार्यालय अमेठी के तत्वावधान में सोमवार को जनरल ड्यूटी पद के लिए प्रतापगढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। 6033 अभ्यर्थियों में 3193 अभ्यर्थी ही डोगरा सेंटर पहुंचे।
डोगरा रेजिमेंटल सेंटर हेलिपैड ग्राउंड पर चल रही 21 दिवसीय भर्ती में 13 वें दिन प्रतापगढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। सोमवार को जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों में से प्रतापगढ जनपद को बुलाया गया था। इनमें से 52.93 फीसदी 3193 अभ्यर्थी ही डोगरा सेंटर पहुंचे। हेलीपैड ग्राउंड पहुंच अपने कागजात की जांच कराई। इसके बाद दौड़ में शामिल हुए तथा सफल होकर शारीरिक परीक्षण में भाग लिया।
सोमवार को अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थी ग्राउंड पहुंचे और कागजात की जांच कराने के बाद दौड़ लगाई तथा फिर शारीरिक परीक्षण चिनअप, लांग व हाई जम्प आदि में शामिल हुए। मंगलवार को भी भर्ती के लिए दौड़ और शारीरिक परीक्षण की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसके लिए प्रतापगढ़ व प्रयागराज जनपद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
भर्ती केंद्र अमेठी के सहायक भर्ती अधिकारी ने बताया कि आज प्रतापगढ जनपद के 6033 अभ्यर्थियों में से 3193 ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। मंगलवार को जनरल ड्यूटी भर्ती के लिए प्रतापगढ़ व प्रयागराज जिले के अभ्यर्थियों का दौड़ व शारीरिक परीक्षण होगा।
editor

Recent Posts

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी का शिकार हुई महिला के ₹2 लाख कराए वापस।… Read More

4 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी, रिश्तेदारों के 30 बैंक खाते फ्रीज। अयोध्या। अयोध्या  श्रीराम मंदिर चढ़ावा… Read More

1 week ago

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश।

चढ़ावा चोरी की रकम का बड़ा खुलासा, शेयर बाजार में निवेश। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम मंदिर… Read More

1 week ago

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण। अयोध्या।… Read More

1 week ago

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव। अयोध्या। अयोध्या सिंधु सेवा समिति… Read More

1 week ago

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण।

ऐतिहासिक द्वार के सौंदर्यीकरण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या जिले के जिलाधिकारी… Read More

1 week ago