पति समेत 4 पर दहेज हत्या का मुकदमा, स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

सुल्तानपुर में पति समेत 4 पर दहेज हत्या का मुकदमा, स्टेशन के पास झाड़ियों में मिला था विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस|

सुल्तानपुर|

सुल्तानपुर में संदिग्ध परिस्थतियों में विवाहित के मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रविवार को महिला का शव चांदा कोतवाली क्षेत्र के महारानी पश्चिम रेलवे स्टेशन के समीप झाड़ियों में मिला था।
जानकारी के अनुसार, मृतक महिला का मायका जौनपुर के बदलापुर थाना अंतर्गत मछली गांव में है। रविवार देर रात मायके से उसके बाबा राज मणि निषाद ने कोतवाली में तहरीर देकर चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक मृतक के बाबा की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज़ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला के मायके वालों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

editor

Recent Posts

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग।

शराब की सरकारी दुकान पर हंगामा, साइनबोर्ड तोड़कर लगाई आग। अयोध्या। अयोध्या जिले को मिल्कीपुर… Read More

17 hours ago

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत व 16 श्रद्धालु घायल।

रामघाट बाईपास पर रोडवेज बस ने पिकअप को मारी टक्कर, गाजीपुर की महिला की मौत… Read More

17 hours ago

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई जान।

हाथ बांधकर सरयू में कूदा भोपाल का दंपती, स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए बचाई… Read More

23 hours ago

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।

दीपोत्सव को लेकर होटल और होमस्टे में एडवांस बुकिंग तेज, 90 फीसदी तक कमरे आरक्षित।… Read More

1 day ago

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी घायल।

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 52 वर्षीय रामभजन की मौके पर मौत, दो अन्य साथी… Read More

1 day ago