लखनऊ

10 लाख की आबादी आज झेलेगी बिजली संकट।

10 लाख की आबादी आज झेलेगी बिजली संकट।
लखनऊ।
लखनऊ राजधानी में तकरीबन 10 लाख आबादी रविवार को भीषण बिजली संकट झेलेगी। यूपी पावर ट्रांसमिशन 220 जीआईएस कानपुर रोड और चिनहट ट्रांसमिशन में मरम्मत का काम किया जाना है। इससे नादरगंज, उतरेठिया, मानसरोवर, शिवपुरी सहित दो दर्जन से अधिक उपकेंद्रों की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। 220 केवी जीआईएस कानपुर रोड ट्रांसमिशन उपकेंद्र सुबह नौ से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। इसके चलते नादरगंज ओल्ड, नादरगंज न्यू, उतरेठिया, शक्ति चौराहा, बनी, आशियाना, सम्पूर्णानंद जेल, मानसरोवर, अम्बेडकर विश्वविद्यालय, इंद्रलोक व एयरपोर्ट की बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। 220 केवी चिनहट ट्रांसमिशन उपकेंद्र सुबह छह से नौ बजे तक बंद रहेगा। ऐसे में शिवपुरी, यूपीएसआईडीसी, शॉलीमार कॉर्प, बीबीडी और जेपी नगर फीडर बंद रहेगा। फैजुल्लागंज उपकेंद्र के गाजीपुर, ब्रह्मदेव, गायत्रीनगर, जुड़वा मंदिर के आसपास बिजली गुल रहेगी।
इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र के सिंकदरपुर, जानकीपुरम सेक्टर-आई उपकेंद्र के मड़ियांव और 60 फीट रोड व फरहान कॉलोनी, जानकीपुरम सेक्टर-पांच व छह, सीता विहार में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। अपट्रॉन उपकेंद्र की एलडीए कॉलोनी और बिहारीपुर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। कुम्हरावां उपकेंद्र के पहाड़पुर में सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे बिजली बंद रहेगी।
वैद्य स्टील उपकेंद्र के मालवीय नगर और इंदिरा नगर सेक्टर-08 में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अमराई गांव उपकेंद्र के आस्था विहार, रामदुलारे नगर, गंगा सागर में सुबह 10 से शाम छह बजे तक बिजली बंद रहेगी। गोमतीनगर के विवेकखंड-तीन, विश्वासखंड-तीन, विजयखंड-एक में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी।
editor

Recent Posts

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

5 days ago

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।

श्रीराम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा,150 भी नहीं हो रहे जारी।… Read More

5 days ago